हर दिन सेहतमंद रहने के आसान उपाय
1. सुबह की सैर पर जाएं
जल्दी सुबह उठकर टहलने जाएं। ताज़ी हवा, ठंडी ठंडी बयार और प्रकृति के साथ कुछ वक्त बिताएं। इससे न सिर्फ शरीर तंदुरुस्त रहता है बल्कि मन को भी शांति मिलती है।
2. संतुलित आहार लें
अपने भोजन में हरी सब्जियाँ, फल, प्रोटीन, थोड़ा बहुत फैट और साबुत अनाज शामिल करें। नाश्ता ज़रूर करें और उसमें फल और थोड़ा दूध शामिल हो तो बेहतर है।
रेशेदार चीज़ें जैसे फल, सब्ज़ियाँ और साबुत अनाज कब्ज़, बवासीर, आंतों के कैंसर से बचाते हैं और शरीर की नसों में कोलेस्ट्रॉल की परत नहीं जमने देते।
3. पानी पर्याप्त मात्रा में पीए
पूरे दिन में आप को 8-10 ग्लास पानी पीजिए क्योंकि पानी शरीर के सारे टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है । चाय काफी के ज्यादा उपयोग से बचे ।
4. रात का खाना शाम 7 बजे तक कर लें
रात का भोजन हल्का रखें और उसमें प्रोटीन ज़रूर शामिल करें। डिनर के बाद अगली सुबह 7 बजे तक कुछ न खाएं। इस बीच सिर्फ पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
5. 8 से 9 घंटे की नींद लें
नींद पूरी होना बहुत जरूरी है। युवा अवस्था में 8-9 घंटे की नींद ज़रूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, नींद की आवश्यकता कम होती है, लेकिन 6 घंटे की नींद बुज़ुर्गों के लिए पर्याप्त मानी जाती है।
6. खाली समय में किताब पढ़ें, चिंता बिल्कुल न करें
जब भी समय मिले, कुछ अच्छा पढ़ने की आदत डालें। किताबें न केवल ज्ञान बढ़ाती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती हैं।
याद रखिए — जितना आप खुश रहेंगे, उतनी ही आपकी ज़िंदगी बेहतर होती जाएगी।
7.अल्कोहल से दूरी
अगर आप को लंबे समय तक स्वस्थ रहना है तो आप को अल्कोहल से दूरी बना कर रखनी चाहिए जिससे आप लीवर और किडनी हार्ट की प्रॉब्लम से दूर रह सकेंगे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें