यूरिक एसिड बढ़ने के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज | एक पैर में गाउट की समस्या का समाधान
आइए आज हम यूरिक एसिड के बारे में बात करते हैं
आजकल की जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि इसका अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। पहले यह समस्या सिर्फ अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब तो 20–35 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी आम होती जा रही है।
यूरिक एसिड हमारे खून में बनने वाला एक तेजाबीय तत्व है। जब हम अधिक मात्रा में प्रोटीन डाइट लेते हैं, तो उसका कुछ हिस्सा शरीर की मरम्मत और मांसपेशियों के निर्माण में काम आता है, लेकिन जो पच नहीं पाता, वही शरीर में कचरा बनकर यूरिक एसिड को बढ़ाता है।
---
यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है?
पनीर, दही, मलाई, दालें, राजमा जैसी भारी चीजों का अत्यधिक सेवन
भोजन के साथ आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, या फ्रिज का ठंडा पानी पीना
देर रात भारी भोजन करना, जिससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है
शरीर में जब भोजन ठीक से नहीं पचता, तो विषैले तत्व (toxic by-products) बनने लगते हैं — यही यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं
---
कैसे पहचानें कि यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है?
जोड़ों में तेज़, सूई जैसी चुभन वाला दर्द
सूजन आना
गठिया (Gout) की समस्या
यदि लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया जाए तो जोड़ आपस में जुड़ने भी लगते हैं, जिससे चलना-फिरना मुश्किल हो सकता है
---
क्या न करें?
खट्टी दही और इमली का सेवन न करें
बासी खाना गर्म करके बार-बार न खाएं
कैफीन (चाय/कॉफी) का अधिक प्रयोग न करें
गाजर और शिमला मिर्च का सेवन यूरिक एसिड बढ़ने पर न करें
गरम मसाले — जैसे काली मिर्च, तीखा तेल-मसाला — कम से कम करें
बहुत अधिक समय तक जीरे और सौंफ का पानी पीना भी यूरिक एसिड बढ़ा सकता है
शराब (Alcohol) लेने से भी यह समस्या बढ़ती है
---
क्या खाएं?
लौकी, खीरा, तोरई, नेनुआ जैसी हल्की और हरी सब्ज़ियाँ
उबला या हल्का पका हुआ भोजन
अधिक पानी पिएं, ताकि विषैले तत्व शरीर से बाहर निकलें
---
कैसे नियंत्रित करें?
वैसे तो जब तक आप दवा लेते हैं, तब तक आराम रहता है, लेकिन उसके बाद समस्या फिर लौट आती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली में सुधार करें।
एक सरल घरेलू उपाय:
👉 एक स्वास्थ्यवर्धक जूस तैयार करें:
आधी लौकी का रस
आधा खीरे का रस
एक सेब का रस
दो चम्मच एलोवेरा जूस
3-4 श्यामा तुलसी के पत्ते (न मिलें तो राम तुलसी भी चलेगी)
इस मिश्रण को सुबह खाली पेट थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर पीएं।
लगातार 21 से 48 दिन तक इसका सेवन करने से बहुत राहत मिलेगी।
यह सिर्फ यूरिक एसिड ही नहीं, बल्कि कब्ज, फोड़े-फुंसी, फैटी लिवर जैसी समस्याओं में भी लाभकारी है।
---
साथ में करें योग:
कपालभाति – 10–15 मिनट
अनुलोम-विलोम – 15–20 मिनट
योग से शरीर का रक्तसंचार सुधरता है और पाचन शक्ति भी बढ़ती है।
---
यदि मैं आपके जीवन में थोड़ा सा भी काम आ सकूं, तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। ❤️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें