"क्या मैं एक कामयाब माँ हूं? माँ होने की सबसे बड़ी सफलता की कहानी"
क्या मैं एक कामयाब माँ हूं?
कभी-कभी एक माँ खुद से यही सवाल करती है — क्या मैं वाकई कामयाब हूं? जब वो देखती है कि दुनिया आगे बढ़ रही है, नई टेक्नोलॉजी आ रही है, महिलाएं नौकरी कर रही हैं, और वो खुद घर में दिनभर बच्चों के साथ उलझी हुई है... तो उसके मन में शंका होती है।
क्या हुआ अगर आप अभी नौकरी नहीं कर पा रही हैं?
क्या हुआ अगर आप बहुत स्मार्ट नहीं दिखतीं?
क्या हुआ अगर आपको टेक्नोलॉजी नहीं आती?
क्या हुआ अगर आप दुनिया के साथ कदम से कदम नहीं मिला पा रहीं?
क्या हुआ अगर अभी आपके जीवन में कामयाबी का छोटा सा ही पाउस आया है?
लेकिन सुनिए, आप रुकी नहीं हैं... आप चल रही हैं।
आप एक माँ हैं — आप अपने बच्चों का भविष्य गढ़ रही हैं।
आप उन्हें अपने पैरों पर खड़ा कर रही हैं।
आप उन्हें एक ऐसी ज़िंदगी देने में लगी हैं, जहाँ वो उड़ सकें, सपने देख सकें, और उन्हें पूरा कर सकें।
वो दिन भी आएगा...
जब बच्चे स्कूल जाएंगे, खेलेंगे, पढ़ेंगे, और अपना होमवर्क खुद करेंगे।
तब आप थोड़ी कम व्यस्त होंगी — और तब आपके पंख और भी मजबूत हो चुके होंगे।
अभी आप क्या कर सकती हैं?
- आप लिख सकती हैं
- आप सीख सकती हैं
- आप टेक्नोलॉजी को समझ सकती हैं
- आप खुद को जान सकती हैं
एक दिन ऐसा आएगा जब आपके शब्द लोगों तक पहुँचेंगे।
जब आप अपने सपनों को पन्नों पर उतारेंगी और दुनिया कहेगी — ये सिर्फ एक माँ नहीं, एक लेखिका हैं।
कामयाबी की परिभाषा सबके लिए अलग होती है...
आपने शायद ऑफिस की सीढ़ियाँ नहीं चढ़ीं हों, लेकिन आपने जिंदगी की असल सीढ़ियाँ चढ़ी हैं — त्याग, ममता, सहनशक्ति, और प्रेम की।
आप अपने बच्चों की पहली पाठशाला हैं, और यही सबसे बड़ी सफलता है।
तो हाँ, आप कामयाब हैं।
क्योंकि आप चल रही हैं।
क्योंकि आप माँ हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें