सुभह खाली पेट एक आंवला मुरब्बा – एक छोटी आदत, बड़े फायदे लेखिका: Apni Pehchaan

जब से मैंने हेल्थ पर ध्यान देना शुरू किया है, कुछ घरेलू चीज़ों का असर मेरी ज़िंदगी में साफ दिखने लगा है। उनमें से एक है – आंवला मुरब्बा। सुबह उठकर खाली पेट एक आंवला मुरब्बा खाना अब मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ना कोई झंझट, ना कोई साइड इफेक्ट – और इसके फायदे, बस पूछिए मत!
--- 💚 आंवला मुरब्बा से मिलने वाले फायदे – मेरे अनुभव से: ✅ पेट की सफाई, कब्ज दूर पहले अकसर पेट भारी लगता था, लेकिन जब से आंवला मुरब्बा खाना शुरू किया, पेट हल्का, आरामदायक और साफ महसूस होता है। ✅ चेहरे पर चमक वो जो अंदर से glow आता है ना, वही असली होता है। आंवले में जो विटामिन C है, वो स्किन को अंदर से साफ करता है। मैंने खुद देखा है – मुंहासे कम हुए हैं और रंग साफ दिखने लगा है। ✅ बालों के लिए वरदान कभी-कभी बाल झड़ते-झड़ते परेशान हो जाती थी। आंवला मुरब्बा खाने के बाद बालों का झड़ना बहुत कम हुआ है। बाल थोड़े मज़बूत भी लगे। ✅ शरीर को ऊर्जा मिलती है सुबह एक मीठा सा टुकड़ा आंवला मुरब्बा का खा लो – दिन भर lethargy नहीं आती। खुद में फर्क महसूस किया है। ✅ डायबिटीज़ वालों के लिए थोड़ा ध्यान रखें अगर आपको शुगर की समस्या है, तो मुरब्बा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें, क्योंकि इसमें शक्कर होती है। हल्के शुगर वालों को कभी-कभार कम मात्रा में लेना ठीक हो सकता है। --- 🌸 कैसे खाएं? सुबह उठकर खाली पेट 1 से 2 टुकड़े आंवला मुरब्बा के खाएं। इसके 10-15 मिनट बाद गुनगुना पानी पी सकते हैं। हो सके तो घर का बना हुआ मुरब्बा खाएं। --- 🌟 नतीजा – छोटी आदत, लंबा असर जब हम छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देने लगते हैं – जैसे सही वक्त पर खाना, थोड़ा योग, और आंवला जैसे आयुर्वेदिक उपाय – तो शरीर खुद healing करने लगता है। --- आपने क्या अनुभव किया है आंवला मुरब्बा से? नीचे कमेंट में ज़रूर बताइए। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों और परिवार वालों से ज़रूर शेयर करें। – आपकी अपनी, Apni Pehchaan 💚

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pregnancy ke dauran fungal infection ka ilaj

Traditional Mutton Masala Recipe | Homemade Indian Mutton Curry with Desi Flavors

🥛 दूध पीने के फायदे और किसका दूध पीना चाहिए?