"गर्भ में बेटा होने के 7 संकेत: दादी-नानी के अनुभवों पर एक नजर"
--
1️⃣ पेट का आकार कहा जाता है कि
अगर पेट नुकीला और लंबा दिखे तो बेटा हो सकता है। वहीं गोल पेट को बेटी का संकेत
माना जाता है।
2️⃣ बच्चे की हलचल
अगर 2.5 से 3 महीने में ही शिशु की हलचल महसूस होने लगे तो
इसे बेटी का संकेत माना जाता है। अगर हलचल 5वें महीने में शुरू हो, तो लोग कहते हैं
बेटा हो !
3️⃣ पेट पर बनने वाली सीधी लाइन (Linea Nigra)
पेट पर बनने वाली सीधी लाइन (Linea Nigra) कुछ महिलाएं बताती हैं कि पेट
पर एक सीधी काली लाइन बनती है, जिसे बेटा होने का संकेत माना जाता है। लेकिन मैं
अपना अनुभव बताऊं — मेरे पेट पर कोई लाइन नहीं बनी थी।
4️⃣ चेहरे की चमक या मुरझाहट
कहा जाता है कि बेटा होने पर चेहरा थोड़ा मुरझाया-सा लगता है। मेरे अनुभव में, बेटी
के समय मेरा चेहरा एकदम निखर गया था और वजन भी अच्छी तरह बढ़ा था।
5️⃣ खाने की पसंद
अगर आपको तीखा, खट्टा और टमाटर की चटनी जैसी चीजें खाने का ज़्यादा मन करता है — तो
दादी-नानी कहती थीं कि बेटा होगा। और अगर मीठा (जैसे रसगुल्ला, गुड़, गुलाब जामुन)
खाने का मन हो — तो बेटी।
6️⃣ पेट का नीचे की ओर झुकाव
6 महीने के बाद अगर पेट थोड़ा नीचे की ओर झुकता नजर आए तो बेटा होने की संभावना
मानी जाती है।
7️⃣ बच्चे के जन्म का समय
कहा जाता है कि बेटियाँ जल्दी हो जाती हैं — 9वें महीने में। जबकि बेटे “पूरा समय
लेकर” आते हैं — कभी-कभी तारीख निकलने के बाद।
🧡 एक माँ का अनुभव — प्यार तो दोनों से है
ये सब बातें अनुभव पर आधारित हैं, वैज्ञानिक नहीं। इसलिए इन पर पूरी तरह विश्वास
करना जरूरी नहीं — पर सुनने में ये बातें दिल को छूती हैं, और हमारी संस्कृति की
खूबसूरती दिखाती हैं।
🙏 अंत में...
बेटा हो या बेटी — दोनों ईश्वर का वरदान हैं। माँ की ममता दोनों के लिए बराबर होती
"गर्भ में जो भी हो, उसकी चिंता ज़्यादा न करें। अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखें, पौष्टिक आहार लें और सकारात्मक सोचें। आपके स्वास्थ्य से ही आपके बच्चे का स्वास्थ्य जुड़ा होता है, इसलिए अपने स्वास्थ को नज़रअंदाज़ न करें।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें