Mobile Se Khota Bachpan – Digital Duniya Ka Asar"
बचपन जैसा था, अब वैसा कहाँ…
जब हम छोटे थे और गांव में रहते थे, तब परिवार का मतलब था — पूरा परिवार। दादा-दादी, ताऊ-ताई, चाचा-चाची और उनके बच्चे… सब साथ रहते थे। बच्चों की भीड़-सी लगी रहती थी। हम एक साथ खेलते, खाना खाते, पढ़ाई करते और फिर शाम को दादा-दादी से कहानियाँ सुनते।
दादाजी के पैर दबाते-दबाते हम कितनी प्यारी कहानियाँ सुन लेते थे — और उस समय की मासूमियत और अपनापन आज भी दिल को सुकून देता है।
हर त्योहार का इंतज़ार होता था। एक महीना पहले ही नए कपड़े खरीदने की खुशी, त्योहार की तैयारियाँ और पूरे परिवार की रौनक — अब लगता है जैसे वो सब सपना था।
---
आज का परिदृश्य: मोबाइल के पीछे छुपता बचपन
अब समय बदल गया है। Nuclear family का दौर है। घरों में माता-पिता के अलावा कोई नहीं होता। पापा ऑफिस चले जाते हैं और मम्मी घर के काम में व्यस्त रहती हैं। बच्चे अकेले होते हैं — और उन्हें "सम्भालने का सबसे आसान तरीका है — मोबाइल"।
बच्चे स्कूल से आते हैं, मोबाइल देखते हैं, खाना भी उसी में लगे-लगे खाते हैं। न खेलते हैं, न कहानियाँ सुनते हैं, न किसी से घुलते-मिलते हैं।
इसका असर साफ दिखता है:
शारीरिक गतिविधियाँ खत्म
भूख कम हो गई है
स्क्रीन टाइम लगातार बढ़ता जा रहा है
भावनात्मक जुड़ाव घट रहा है
क्या कर सकते हैं हम?
डिजिटल लिमिट तय करें: बच्चों को हर समय मोबाइल न दें।
बाहर खेलने के मौके दें: पार्क, खेल या साइकलिंग को प्रोत्साहित करें।
परिवार के साथ समय बिताएं: मिलकर खाना खाना, कहानियाँ सुनाना, board games खेलना।
पुस्तकें और गतिविधियाँ: बच्चों को रोचक किताबें, पजल्स या DIY एक्टिविटी में लगाएं।
---
निष्कर्ष
बचपन लौटकर नहीं आता। बच्चों को अगर सही दिशा और माहौल देंगे, तो वे भी हमारे जैसे यादगार बचपन को जी पाएंगे। डिजिटल दुनिया को अपनाएं, पर उसके पीछे मासूमियत और अपनापन ना खोने दें।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें