Maa Ke Haath Ka Paneer Paratha



पराठा – सिर्फ एक खाना नहीं, एक एहसास है।

हर घर में इसकी एक अपनी कहानी होती है। और मेरे घर की कहानी इस पनीर पराठे से जुड़ी है, जिसे मैं सिर्फ स्वाद से नहीं, प्यार और परफेक्शन से बनाती हूँ।

सबसे खास बात:

मेरे पराठे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि मैं आटे को बहुत अच्छे से गूंथती हूँ। क्योंकि मेरी मान्यता है – अगर आटा सही नहीं गूंथा गया, तो पराठा कभी फूलता नहीं।
बहुत से लोग गीला आटा लगाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि आटे और स्टफिंग के बीच टेक्सचर का ज्यादा फर्क नहीं होना चाहिए, तभी असली संतुलन बनता है।


---

सामग्री (Ingredients):

250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)

2 इंच अदरक

4-5 कलियाँ लहसुन

1 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

1/2 छोटा चम्मच काला मगरेला (कलौंजी)

थोड़ा सा अजवाइन

स्वाद अनुसार नमक

2-4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

देसी घी (सेकने के लिए)



बनाने की विधि:

1. स्टफिंग तैयार करें:

एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें।

उसमें कलौंजी और अजवाइन डालें।

अब हरी मिर्च, प्याज, अदरक (कद्दूकस किया हुआ या पिसा हुआ), लहसुन और हरा धनिया डालकर भूनें।

जब प्याज़ का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें।

सबको अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक हल्का भूनें।

अब स्टफिंग को ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल लें।

2. पराठा बेलना और सेकना:

पहले से अच्छे से गूंथे हुए आटे की लोई लें।

उसमें स्टफिंग भरें और गोल आकार में बेल लें।

तवे पर पहले एक साइड हल्का सेंकें, फिर पलटकर देसी घी लगाएं और दोनों तरफ से कुरकुरा सेंकें।

गरमागरम पराठा फूलेगा जैसे डब्बा – और स्वाद होगा बेहतरीन।

3. सर्व करने का तरीका:

इस स्वादिष्ट पराठे को टमाटर की चटनी या हरे आम की चटनी के साथ सर्व करें।
पनीर पराठा बनाना सिर्फ एक रेसिपी नहीं है, ये मेरे 'माँ' होने की सबसे प्यारी अभिव्यक्ति है।
जब तवे पर पहला पराठा फूलता है, उसकी खुशबू रसोई ही नहीं, पूरे मन को महका देती है।

और फिर वो पल आता है जब गर्मा-गर्म पराठा थाली में जाता है,
बच्चों की मुस्कुराहट और वो एक लाइन –
"मम्मा, आज का तो बेस्ट बना है!"
बस... उस एक पल में सारी थकान, टेंशन, मायूसी — सब गायब हो जाते हैं।

मेरे तवे से उनकी थाली तक का ये सफर, सिर्फ पराठे का नहीं,
माँ के दिल से निकले उस प्यार का है जो हर निवाले में समाया होता है।

अंत में:
ये सिर्फ पराठा नहीं, मेरे अनुभव, मेहनत और प्यार की पहचान है। और जब इसे कोई खाता है, तो सिर्फ स्वाद नहीं, मेरे हाथों का अपनापन भी महसूस करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pregnancy ke dauran fungal infection ka ilaj

Traditional Mutton Masala Recipe | Homemade Indian Mutton Curry with Desi Flavors

🥛 दूध पीने के फायदे और किसका दूध पीना चाहिए?