✅ "HFMD kya hai? Mata se kaise alag hai – Ek Maa ka Anubhav"


 

🧒 बच्चों में हाथ-पैर और मुँह में दाने – HFMD बीमारी को माता समझने की भूल न करें!

लेखिका: एक माँ के अनुभव से



📌 HFMD क्या है ?

Hand, Foot and Mouth Disease (HFMD) बच्चों में होने वाला एक संक्रामक वायरल संक्रमण है, जो ज़्यादातर 5 साल से छोटे बच्चों को होता है। इसमें बच्चे को बुखार, मुँह में छाले, और हाथ-पैर में छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं।

🦠 यह बीमारी किस कारण होती है?

HFMD का मुख्य कारण होता है एक virus जिसे कहते हैं: Coxsackievirus A16 या कभी-कभी Enterovirus 71

यह वायरस बच्चों में एक-दूसरे के संपर्क, खिलौने या बर्तन साझा करने, और गंदे हाथों से फैलता है।



📅 यह बीमारी कब ज्यादा फैलती है?

HFMD आमतौर पर जुलाई से सितंबर के बीच ज्यादा फैलती है। गाँवों में इसे माता (चिकनपॉक्स) मान लिया जाता है, जिससे सही इलाज में देर हो जाती है।

🔍 HFMD और माता (Chickenpox) में अंतर:

लक्षण HFMD माता (Chickenpox)
दानों का स्थान हथेली, पाैली, मुँह, नितंब पूरे शरीर – पीठ, पेट, सिर
दाने छोटे पानी भरे, कम खुजली बड़े पानी भरे, तेज खुजली
मुँह में छाले होते हैं नहीं होते
बुखार 102-103°F तक हल्का बुखार
शुरुआत पहले बुखार, फिर दाने पहले दाने, फिर बुखार
फैलाव स्पर्श, बर्तन, सांस हवा, छूने से

🩺 HFMD के लक्षण:

  • तेज़ बुखार (102-103°F)
  • मुँह में छाले, जिससे बच्चा दूध या खाना नहीं खा पाता
  • हाथ-पैर की हथेली और पाैली पर पानी भरे दाने
  • नितंब और चेहरे के पास दाने
  • चिड़चिड़ापन और सुस्ती
  • थोड़ी खुजली हो सकती है

🧼 HFMD से बचाव कैसे करें?

  • बच्चे के हाथ बार-बार साबुन से धुलवाएँ
  • संक्रमित बच्चे को अन्य बच्चों से दूर रखें
  • बर्तन, तौलिये, खिलौने अलग रखें
  • स्कूल या आँगनबाड़ी कुछ दिन बंद रखें
  • बच्चे को मुँह में हाथ न डालने दें

👩‍👧 एक माँ का अनुभव:


मेरे 14 महीने के बच्चे को जब बुखार आया तो मुझे लगा सामान्य वायरल होगा। लेकिन दो दिन बाद मुँह में छाले हो गए और उसने दूध पीना बंद कर दिया। हाथ-पैर पर छोटे-छोटे पानी भरे दाने आ गए।

गाँव की महिलाएँ कहने लगीं "माता निकली है", लेकिन मैंने डॉक्टर को दिखाया। पता चला कि ये HFMD है।


अब बच्चा धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। ये अनुभव मुझे सिखा गया कि हर दाना माता नहीं होता – समझदारी से इलाज ज़रूरी है।

HFMD – सुधार की स्थिति में क्या करें?


🍲 1. हल्का, नरम और ठंडा खाना दें:


दाने कम हो गए हों तो भी बच्चा पूरी तरह से नॉर्मल खाने में रुचि नहीं दिखा सकता।


दही, खिचड़ी, ठंडा दूध, मूंग की दाल, सूप जैसी चीजें दें जो गले को न जलाएं।



💧 2. हाइड्रेशन जारी रखें:


नारियल पानी, छाछ, गुनगुना पानी — कुछ भी जो बच्चा आसानी से पी ले।


यदि बच्चा स्तनपान कर रहा है तो वो सबसे अच्छा उपाय है।



😴 3. आराम और नींद बहुत ज़रूरी है:


Recovery का सबसे बड़ा हिस्सा अच्छी नींद और आराम है।


बहुत ज्यादा खेलने से थकान हो सकती है, इसलिए उसे आराम करने दें।



🧴 4. त्वचा की देखभाल करें:


दाने कम हो रहे हैं, पर उन्हें खुजलाने न दें।


साफ-सुथरे कपड़े पहनाएं और स्किन को मॉइस्चराइज रखें।



🧼 5. साफ-सफाई और हाइजीन:


हाथ धोते रहें — बच्चे के और अपने भी।


खिलौने, तौलिये और बर्तन अलग रखें।




---


⚠️ कब डॉक्टर से दोबारा मिलना चाहिए?


अगर बुखार दोबारा आए


अगर दाने अचानक ज्यादा बढ़ जाएं


बच्चा दूध या खाना पूरी तरह से छोड़ दे


बहुत चिड़चिड़ा या सुस्त दिखे


मुँह के छालों की वजह से पीने में दिक्कत हो




---


🌿 घरेलू नुस्खे (अगर डॉक्टर से अनुमति हो):


गुनगुने पानी में थोड़ा सा नीम का पानी मिलाकर नहलाना।


नारियल तेल में कपूर मिलाकर हल्के से लगाना दा

नों पर।

(सिर्फ बाहरी उपयोग के लिए — पहले पैच टेस्ट कर लें)


💭 अंतिम बात:

"जागरूकता ही सबसे बड़ा इलाज है।" अगर हम माता और HFMD में फर्क समझ जाएँ, तो बच्चों को समय रहते राहत मिल सकती है।



गले में खराश और दर्द सिर्फ HFMD में नहीं, बल्कि टॉन्सिल्स की वजह से भी हो सकता है। अगर आपके बच्चे को बार-बार टॉन्सिल्स होते हैं या गले में सूजन रहती है, तो ये पोस्ट जरूर पढ़ें: "https://kahanikibhasha.blogspot.com/2025/07/tonsil-ka-gharelu-ilaj-symptoms-upay.html

टिप्पणियाँ