डिलीवरी के बाद बाल झड़ना: मेरा पोस्टपार्टम हेयर फॉल अनुभव और घरेलू उपाय"
डिलीवरी के बाद बाल झड़ना – मेरा निजी अनुभव
माँ बनना एक अनमोल एहसास है, लेकिन उसके साथ जो परिवर्तन आते हैं, वो सिर्फ शरीर में नहीं, आत्मा में भी असर डालते हैं। जब मैं प्रेग्नेंट थी, तो मेरे बाल बेहद सुंदर हो गए थे — लंबे, घने और चमकदार। हर बार आईने में देखकर मन खुशी से भर जाता था।
मुझे लगता था जैसे मेरे बालों की खूबसूरती ही मेरी पहचान बन गई हो। वो बाल मेरा आत्मविश्वास थे। जब लोग तारीफ करते थे, तो दिल से मुस्कान आ जाती थी।
लेकिन सब कुछ अचानक बदल गया... मेरी डिलीवरी C-section से हुई और उसमें काफी ब्लड लॉसड्राय फ्रूट्स और ताकतवर चीज़ें कुछ हफ्तों के लिए बंद करनी पड़ीं
। सिर्फ सादा खाना – दाल, रोटी, सब्जी और सलाद।कुछ ही दिनों में बाल झड़ना शुरू हुआ, और फिर तो जैसे हर बार कंघी में गुच्छों में बाल निकलने लगे। हर सुबह बिस्तर पर गिरे बाल देखकर दिल बैठ जाता था। मैं खुद को आईने में देखकर पहचान नहीं पा रही थी।
वो पल बहुत कठिन थे…
बच्चे की देखभाल, खुद की रिकवरी और उस पर ये बालों का झड़ना — ऐसा लगता था जैसे सब कुछ मुझसे दूर जा रहा है। कई बार रोने का मन करता था, लेकिन फिर एक आवाज अंदर से आई — “तुम माँ हो, तुम हार नहीं मान सकती।”
मैंने खुद को कैसे संभाला:
- खानपान में बदलाव: मैंने हरी सब्ज़ियाँ, प्रोटीन वाली दालें, अंडा और गुड़ लेना शुरू किया। धीरे-धीरे ड्राय फ्रूट्स भी जोड़े।
- घरेलू नुस्खे: नारियल तेल में मेथी और करी पत्ता मिलाकर गर्म किया, और उससे मालिश की। आंवला-शिकाकाई से बने शैंपू का इस्तेमाल किया।
- नींद और पानी: खुद को वक्त देना सीखा। नींद पूरी की और दिनभर में पर्याप्त पानी पिया।
- Emotional Support: पति, माँ और दोस्तों से खुलकर बात की। खुद को अकेला नहीं महसूस करने दिया।
अब क्या बदलाव आया?
बाल झड़ना धीरे-धीरे कम हुआ। लेकिन सबसे ज़रूरी बात — मैंने अपने अंदर की शक्ति को महसूस किया। मैं जान गई कि माँ बनना सिर्फ बच्चे को जन्म देना नहीं है, बल्कि खुद को फिर से नया जन्म देना भी है।
नवमाताओं के लिए मेरा संदेश: ये समय कठिन ज़रूर है, लेकिन आप अकेली नहीं हैं। अपना ख्याल रखें, प्यार करें और धैर्य रखें — बाल फिर से आएंगे और आत्मविश्वास भी।
"कंघी में उलझे बालों ने मुझे झकझोरा, लेकिन फिर मैंने खुद को सुलझाना शुरू किया।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें