गर्मी के देसी साथी – बेल, आम का पन्ना और गुड़ का शरबत
गर्मियों के ठंडे साथी – गाँव के वो शरबत जो आज भी दिल को ठंडक दे जाते हैं
गर्मियों का मौसम आते ही हमें याद आ जाती हैं गाँव की वो मीठी ठंडी यादें, जब शरबत सिर्फ स्वाद नहीं, एक अहसास होता था – घर, मिट्टी और अपनेपन का।
1. आम का पन्ना – बचपन की ठंडी याद
जब मैं बहुत छोटी थी, गर्मियों की छुट्टियों में हम सब आम के पेड़ों से कच्चे आम तोड़कर लाते थे।
उन्हें उपली पर सेंकते, फिर काला नमक, भुना जीरा और थोड़ी सी सौंठ डालकर सिलबट्टे पर पीसते।
फिर वो पन्ना गाँव के कुएं के ठंडे पानी में मिलाया जाता। तब RO नहीं होता था, लेकिन कुएं का पानी ही सबसे शुद्ध और ठंडा होता था।
हम सारे कज़िन्स मिलकर वो पन्ना पीते थे, और वही था हमारी गर्मी की असली ठंडक।
---
2. गन्ने का गीला गुड़ – गाँव की प्राकृतिक मिठास
गाँव में जब गन्ने से गुड़ बनता, तो जो गीला गुड़ बनाया जाता था, उसे हम कहते थे “खाध”। खासकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के गाँव मे ये देखने को ज्यादा मिलता है।
इसे पकी हुई मिट्टी के कुंडों में रखा जाता, जो प्राकृतिक रूप से ठंडक देते थे।
इस गुड़ को पानी में घोलकर, थोड़ा नींबू या दही मिलाकर जो शरबत बनता – उसका स्वाद आज भी जुबान पर ताज़ा है।
ये सिर्फ शरबत नहीं था, सेहत का खज़ाना था।
3 गर्मियों में बेल का शरबत – ठंडक भी, तंदुरुस्ती भी!
गर्मियों की दस्तक होते ही बाजार में बेल नजर आने लगता है।
कुदरत का ये अनमोल तोहफा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
बेल का शरबत क्यों है सबसे खास? आइए जानते हैं:
बेल को ठंडे पानी में घोलकर पीजिए, ऊपर से चीनी डालने की कोई जरूरत नहीं – क्योंकि बेल स्वाभाविक रूप से मीठा होता है।
ये पेट साफ़ करने में बेहद असरदार होता है – कब्ज, गैस और पेट की जलन से राहत देता है।
ये शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाता है।
रोज़ बेल का शरबत पीना आपकी पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है।
इसमें मौजूद विटामिन C, फाइबर और पोटैशियम आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं।
तो इस गर्मी, बेल से दोस्ती करिए – शरीर को ठंडक दीजिए, सेहत कोगर्मियों में बेल का शरबत – ठंडक भी, तंदुरुस्ती भी!
गर्मियों की दस्तक होते ही बाजार में बेल नजर आने लगता है।
कुदरत का ये अनमोल तोहफा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
बेल का शरबत क्यों है सबसे खास? आइए जानते हैं:
बेल को ठंडे पानी में घोलकर पीजिए, ऊपर से चीनी डालने की कोई जरूरत नहीं – क्योंकि बेल स्वाभाविक रूप से मीठा होता है।
ये पेट साफ़ करने में बेहद असरदार होता है – कब्ज, गैस और पेट की जलन से राहत देता है।
ये शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाता है।
रोज़ बेल का शरबत पीना आपकी पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है।
इसमें मौजूद विटामिन C, फाइबर और पोटैशियम आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं।
तो इस गर्मी, बेल से दोस्ती करिए – शरीर को ठंडक दीजिए, सेहत को
---
4 नींबू पानी – सबसे आसान, सबसे असरदार
नींबू पानी में चुटकी भर काला नमक, थोड़ा भुना जीरा और चाहें तो शहद या खाध मिला लें –
ये गर्मी से बचने का सबसे सस्ता और असरदार उपाय है।
आज जब चीनी से दूर रहने की सलाह दी जाती है, ऐसे प्राकृतिक विकल्प हमारी संस्कृति में पहले से मौजूद हैं।
निष्कर्ष:
आज जब सब कुछ बाज़ार से खरीदा जाता है, तब गांव के वो घर में बने शरबत और उनके साथ जुड़ी यादें, एक सुकून देती हैं।
ये सिर्फ पेय नहीं थे, संस्कृति का हिस्सा थे।
आज भी हम चाहें, तो इन्हें अपनी ज़िंदगी में वापस ला सकते हैं – अपने बच्चों को वो स्वाद और वो सेहत दोबारा चखाई जा सकती है।
तो इस गर्मी, क्यों न एक बार फिर लौट चलें उन देसी शरबतों की तरफ?
#ApniPehchaan #DesiGarmiKeNuskhe #BelKaSharbat #AamKaPanna #GudKaSharbat #GaonKiYaadein #SummerVibes
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें